November 2, 2026 5:53 pm

बदायूं समाचार: छह साल की मासूम को बहलाकर खेत पर ले जाकर गैंगरेप,

लोकशन : बदायूं रिपोर्ट मनोज यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा

एंकर : बदायूं के दातागंज में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय मासूम को दो नाबालिग बहलाकर ट्यूबवेल की कोठरी में ले गए और गैंग रेप कर डाला। पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को छह साल की मासूम के साथ गैंगरेप का आरोप गांव के दो किशोरों पर लगा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो नाबालिग किशोर उपले ले जा रहे थे। उन्होंने मासूम को बहलाकर खेत की ओर ले गए, जहां ट्यूबवेल की कोठरी में उसके साथ गैंगरेप किया। कुछ देर बाद जब बच्ची घर पहुंची तो वह सहमी और गुमसुम दिखाई दी। परिजनों ने उसकी हालत देखकर कारण पूछा तो बच्ची रोने लगी और अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बाइट : -विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी सिटी।

*रिपोर्ट : मुहम्मद शमसुद्दीन ज़िला रिपोर्टर बदायूं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें