November 2, 2026 10:24 pm

स्वर्ण समाज की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में 22 फरवरी को धारूहेड़ा ज्योतिबा फुले पार्क से तहसील तक विरोध प्रदर्शन का ऐलान 

धारूहेड़ा – ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा शहर में स्वर्ण धर्मशाला में पूर्व प्राचार्य देशराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आज की बैठक में यह निश्चित किया गया की स्वर्ण समाज मिलकर यूजीसी के काले कानून का विरोध करेगा यह विरोध 22 तारीख फरवरी 2026 समय 10:30 बजे ज्योतिबा फुले पार्क से शुरू होकर धारूहेड़ा तहसील तक विरोध प्रदर्शन जाहिर करेगा और अगले दिन 23 तारीख को जिला उपायुक्त रेवाड़ी को अपना विरोध का ज्ञापन देगा।इस बैठक में स्वर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं गणमान्य वक्ताओं ने एकजुट होकर यूजीसी एक्ट के विरोध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह यूजीसी एक्ट स्वर्ण समाज के हितों के विरुद्ध है तथा इससे समाज में असमानता बढ़ेगी। सभी संगठनों ने एकमत होकर सरकार से मांग की कि स्वर्ण समाज विरोधी यूजीसी एक्ट को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजय सिंह राजावत (संरक्षक, राजपूत महासभा), चरण सिंह छोकर (अध्यक्ष, राजपूत महासभा धारूहेड़ा), श्री भवानी सिंह (राजपूत महासभा), विजय सिंह (राजपूत सभा), सुभाष चंद्र भारद्वाज (अध्यक्ष, ब्राह्मण सभा), बिजेंदर शर्मा (उपाध्यक्ष, ब्राह्मण सभा), श्री ब्रह्म ऋषि परशुराम हिंदू राष्ट्र सेना संस्थापक दीपक तिवारी मंगल अग्रवाल (अध्यक्ष, अग्रवाल सभा), मोहित जैन (अध्यक्ष, जैन सभा), श्याम सुंदर सिंह (उपाध्यक्ष, राजपूत महासभा), वीर सिंह राणा (उपाध्यक्ष, राजपूत महासभा), डी.के. शर्मा , जितेंद्र शर्मा (महासचिव, ब्राह्मण सभा), गंगा सिंह छोकर (महासचिव, राजपूत महासभा), संदीप जैन (महासचिव, जैन समाज), बसंत पंजाबी, हरकेश तंवर, बलवंत सिंह एडवोकेट, सतीश गौर, वीर सिंह, राजेश शर्मा,नरेंद्र सिंह छोकर एवं विजयपाल सिंह तोमर सहित स्वर्ण समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें