November 2, 2026 8:06 pm

मुंबई लोकल में हड़कंप: बुर्का पहनकर महिला कोच में घुसा युवक, हंगामे के बाद चलती ट्रेन से कूदकर फरार

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बुर्का पहनकर लोकल ट्रेन के महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बे में घुस गया। महिला यात्रियों को जब उस पर शक हुआ तो उन्होंने हंगामा किया, जिसके बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

घटना मध्य रेलवे की एक लोकल ट्रेन की है, जो CSMT की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन घाटकोपर स्टेशन के करीब पहुंची, महिला डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। शक होने पर महिलाओं ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

हंगामा बढ़ता देख आरोपी ने अचानक चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और प्लेटफॉर्म पर खड़ी कर्जत जाने वाली फास्ट ट्रेन में चढ़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही महिला यात्रियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मुलुंड और ठाणे रेलवे स्टेशनों पर नाकाबंदी कर जांच की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। घाटकोपर RPF ने रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुर्ला GRP के वरिष्ठ अधिकारी संभाजी यादव ने बताया कि GRP और RPF की संयुक्त टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पिछले महीने अंबिवली रेलवे स्टेशन पर बुर्का पहनकर चेन स्नैचिंग करने का एक मामला सामने आया था, जिसकी FIR कल्याण GRP में दर्ज है। पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं में शामिल व्यक्ति एक ही हो सकता है।

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट: योगेश यादव, पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें