चौगुर्जी गांव विकास व 9000 ‘विद्यादायिनी पोटली’ वितरण की सराहना लखीमपुर खीरी में आज आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उत्तर प्रदेश एवं जनपद लखीमपुर खीरी की नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस शनिवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत जनपद पहुंचीं। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने उनका स्वागत किया कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी ने प्रभारी मंत्री के भ्रमण कार्यवृत्त एवं विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आरटीई योजना के तहत पात्र बच्चों को शत-प्रतिशत लाभ देने तथा प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत विद्यालयों के कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में सीएमओ ने बताया कि 10 फरवरी को नेशनल डी-वार्मिंग डे, बांकेगंज में आईडीए कैंपेन तथा 16 फरवरी से एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।नोडल अधिकारी ने जिलाधिकारी की पहल पर भारत-नेपाल सीमा स्थित चौगुर्जी गांव में कराए गए विकास कार्यों तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्राओं को वितरित की गई 9000 ‘विद्यादायिनी पोटली’ की सराहना की इसके अलावा नोडल अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज भवन एवं लखीमपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सवांददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











