November 2, 2026 8:07 pm

लखीमपुर खीरी: फाइलेरिया उन्मूलन सहित स्वास्थ्य विभाग के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को लेकर सीएमओ कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित

लखीमपुर खीरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनमानस तक पहुँचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने जनपद में संचालित प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रूपरेखा, उद्देश्य एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान (आईडीए – फरवरी 2026) के अंतर्गत जनपद के चिन्हित ब्लॉक बांकेगंज में 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक घर-घर जाकर दवा सेवन कराया जाएगा। अभियान के दौरान आइवरमेक्टिन, डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवाओं का सेवन कराकर फाइलेरिया जैसे गंभीर रोग से बचाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक दीर्घकालिक बीमारी है, जिसे नियमित दवा सेवन से नियंत्रित किया जा सकता है तथा वर्ष 2030 तक इसके पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान की जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि 10 फरवरी 2026 को स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं शैक्षणिक स्तर में सुधार करना है। वहीं, 13 फरवरी को मॉप-अप दिवस भी आयोजित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त एमआर (खसरा-रूबेला) टीकाकरण अभियान के संबंध में उन्होंने बताया कि 16 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक गैर-टीकाकरण दिवसों में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को एमआर वैक्सीन से आच्छादित किया जाएगा, जिससे बच्चों को खसरा एवं रूबेला जैसी बीमारियों से सुरक्षित किया जा सके राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए सीएमओ ने बताया कि यह अभियान प्रतिवर्ष 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाता है। कुष्ठ एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टेरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है। यह रोग संक्रमित व्यक्ति के छींकने या खांसने से निकलने वाली ड्रॉपलेट्स के माध्यम से फैलता है, हालांकि अब ऐसी प्रभावी दवाएं उपलब्ध हैं, जिससे इसका पूर्ण उपचार संभव है प्रेस वार्ता में डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. विकास सिंह, मलेरिया अधिकारी हरिशंकर सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे अंत में सीएमओ ने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी अभियानों में सक्रिय सहभागिता करें और स्वयं व अपने परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग करें संवाददाता:अनिल कुमार निघासन, लखीमपुर खीरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें