November 2, 2026 10:46 pm

बदायूं समाचार: मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ग्योति का पूरा मामला सामने आया है। विगत दिनों गांव में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दोनों आरोपियों को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में सभी साक्ष्य संकलित कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—

थाना प्रभारी: पुष्पेन्द्र सिंह

उप निरीक्षक: प्रदीप कुमार दुबे

कांस्टेबल: कपिल कुमार

 

जितेन्द्र कुमार यादव

PNP न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें