November 2, 2026 11:37 pm

हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर पथराव, हालात बिगड़े तो छोड़े गए आंसू गैस के गोले

बलिया। संपादक नीलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद बलिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के उग्र विरोध का सामना करना पड़ा। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पूरी घटना खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव की है।

 

जानकारी के अनुसार, खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में गड़ही से अतिक्रमण हटाने के लिए जैसे ही प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई शुरू की, वैसे ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते ग्रामीणों और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया।

 

इसी दौरान कुछ उपद्रवी तत्वों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नहीं थे।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद सुखपुरा और गड़वार थाने की पुलिस के साथ पीएसी बटालियन मौके पर पहुंची। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दोबारा शुरू की।

 

करीब साढ़े तीन घंटे तक चले इस अभियान के बाद प्रशासन ने गड़ही को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा लिया। इस दौरान दो मकानों को ढहाया गया। सूचना मिलते ही एएसपी उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें