लखीमपुर खीरी के विकासखंड बेहजम अंतर्गत ग्राम मूड़ा बुजुर्ग में यूरिया खाद की भीषण किल्लत से हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। खाद वितरण केंद्रों पर सुबह से लेकर देर शाम तक किसानों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, लेकिन घंटों इंतज़ार के बाद भी अधिकांश किसानों को यूरिया नसीब नहीं हो पा रहा है। मजबूरन किसान निराश होकर खाली हाथ लौटने को विवश हैं समय पर यूरिया खाद न मिलने के कारण क्षेत्र की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलें पीली पड़ने लगी हैं और उत्पादन में भारी गिरावट की आशंका बढ़ती जा रही है। खाद की कमी ने खेती के पूरे चक्र को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है किसानों का आरोप है कि वे बार-बार खाद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो उन्हें निर्धारित मात्रा में यूरिया मिल रही है और न ही जिम्मेदारों द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी दी जा रही है। हालात यह हैं कि किसान एक केंद्र से दूसरे केंद्र तक भटकने को मजबूर हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है क्षेत्रीय किसानों ने प्रशासन और कृषि विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो फसलें पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगी और हालात और भी भयावह रूप ले सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संवाददाता बलिराम की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी











