November 4, 2026 12:50 am

Haryana samachar: स्वर्ण समाज ने महाराणा प्रताप पार्क सेक्टर 6 यूजीसी बिल पर अहम बैठक भाजपा स्वर्ण विरोधी पार्टी 

रेवाड़ी 1 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराणा प्रताप पार्क, सेक्टर-6, धारूहेड़ा में स्वर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजपूत, ब्राह्मण, बनिया, यादव एवं जाट समाज के लोगों ने एकजुट होकर भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य यूजीसी द्वारा लाए गए नए कानून का विरोध दर्ज कराना रहा। सभी समाजों ने एक स्वर में इस कानून को काला कानून बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने यह कानून वापस नहीं लिया, तो स्वर्ण समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा और आने वाले समय में पार्टी से दूरी बनाएगा।

इस बैठक में राजपूत महासभा के अध्यक्ष, चरण सिंह छोकर और समाज के वीर सिंह राणा, लाल राजपूत, जितेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह छोकर, राजपाल सिंह तोमर, रण सिंह शेखावत, दीपक तिवारी, डॉ. राजकुमार यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से संपन्न हुई और अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ बैठक का समापन किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें