November 2, 2026 11:32 pm

Punjab news: जनता दल यूनाइटेड पंजाब की अहम बैठक, पाँच हलकों के इंचार्ज नियुक्त

चंडीगढ़/पंजाब:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनता दल यूनाइटेड (JDU) पंजाब के प्रदेश प्रधान मालविंदर सिंह बेनीपाल की उपस्थिति में आज पंजाब बॉडी कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर बड़े फैसले लिए गए।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी के विस्तार और बेहतर संगठनात्मक ढांचे के लिए पंजाब के प्रमुख शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और पटियाला में नए हल्का इंचार्ज नियुक्त किए जाएं।

प्रदेश प्रधान मालविंदर सिंह बेनीपाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य पंजाब में जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाना है।

नवनियुक्त इंचार्जों को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के भीतर अपने-अपने हलकों की पूर्ण टीम गठित कर पार्टी के हेड ऑफिस को सूचित करें। इसके साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस फैसले से संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और आने वाले समय में जनता दल यूनाइटेड पंजाब में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी।

बैठक में पंजाब भर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें