वाराणसी। Nilesh Verma
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!26 जनवरी 2026 को श्री राधा माधव नारी शक्ति ट्रस्ट के कार्यालय, वाराणसी में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिभा सिंह, अध्यक्ष — सनातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ (SRMNST) द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
अपने संबोधन में श्रीमती प्रतिभा सिंह ने सनातन संस्कृति की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि “नारी जननी है और प्रकृति भी जननी है, इसलिए एक जननी का दूसरी जननी की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं और सदस्यों ने राष्ट्र के उज्ज्वल एवं उत्तम भविष्य की कामना की।











