रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएनपी न्यूज़
आगर मालवा, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड, आगर मालवा में गरिमामय रूप से आयोजित किया । समारोह के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री एवं आगर-मालवा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान रहे। मुख्य अतिथि चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली तथा प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया।
पल प्रतिपल कार्यक्रम
मुख्य समारोह का आयोजन प्रातः 9ः00 बजे प्रारंभ हुआ । जारी पल-प्रतिपल कार्यक्रम अनुसार समारोह मे प्रातः 8ः58 बजे मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन हुआ , प्रातः 9ः00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः05 बजे परेड़ निरीक्षण, प्रातः 9ः25 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन, किया प्रातः 10ः00 बजे शांति के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे छोड़े गये, प्रातः 10ः05 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर, किया गया प्रातः 10ः10 बजे परेड सलामी एवं मार्चपास्ट, प्रातः 10ः25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय,किया प्रातः 10ः35 बजे लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों से भेंट एवं सम्मान,किया प्रातः 10ः40 बजे मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति, प्रातः 10ः45 बजे पीटी प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11ः15 बजे झांकियों का प्रदर्शन, प्रातः 11ः30 बजे पुरस्कार वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ ।











