हजरतपुर थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी द्वारा ध्वजारोपण कर राष्ट्रगान किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ध्वजारोपण के उपरांत थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की गरिमा, देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संदेश दिया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक मुनेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार दुबे सहित थाना हजरतपुर का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।
जितेन्द्र कुमार यादव
PNP News Budaun up
Views: 267











