रिपोर्टर: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज़ महाराष्ट्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई के पश्चिम रेलवे मार्ग पर स्थित मलाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लोकल ट्रेन से उतरते समय हुए मामूली विवाद के बाद एक प्रोफेसर की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों ही यात्री थे। ट्रेन से उतरते वक्त किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठी। आरोपी यात्री ने अपने पास मौजूद धारदार चाकू से पेट पर वार कर दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।
घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कॉलेज प्रोफेसर आलोक सिंह के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मुंबई लोकल ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर धारदार हथियार लेकर कोई यात्री ट्रेन में सफर कैसे कर रहा था।
फिलहाल रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर: योगेश यादव | पीएनपी न्यूज़ महाराष्ट्र











