November 2, 2026 9:34 pm

शिव विवाह महोत्सव महाशिवरात्रि को लेकर तिलक की रस्म धूमधाम से संपन्न 

मनोज कुमार  जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहटा गांव में श्रीपंचमी के शुभ अवसर पर भगवान शंकर के तिलक की रस्म धूमधाम से संपन्न हो गया।राम जानकी ठाकुरबाड़ी बिहटा में संपन्न इस कार्यक्रम में बिहटा गांव के ग्रामीण वर पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे थे वहीं कन्या पक्ष की ओर से महकार थाना अंतर्गत छोटियां गांव के लोग शामिल हुए।विवाह के लिए शुभ मुहूर्त महाशिवरात्रि तय है।उस दिन बिहटा गांव से छोटियां गांव के लिए बारात प्रस्थान करेगी। ग्रामीणों ने बताया कि बारात की तैयारी शुरू कर दी गई है।

लगभग एक दशक से चल रहे इस परंपरा का निर्वहन दोनों गांव के लोगों द्वारा किया जा रहा है।लोग बढ़-चढ़ कर सभी कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।तिलक के रस्म में कन्या पक्ष से आये लोगों का स्वागत बढ़ चढ़ कर किया जाता है।उसी तरह बारात जब गाजे बाजे के साथ छोटियां गांव पंहुचती है तो स्वागत में कोई कमी नहीं की जाती है।एक पिता जिस तरह अपनी बेटी की बारात में अपनी ताकत झोंक देता है उसी प्रकार छोटियां गांव के सभी लोग पितृवत अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम की भव्यता बढ़ती जा रही है तथा दोनों पक्ष के लोग बढ़ चढ़ कर तैयारी कर रहे हैं।विवाह की रस्में,गीत संगीत पंडाल एवं ग्रामीणों के उत्साह से ऐसा महसूस नहीं होता कि यह सांकेतिक कार्यक्रम है।सबसे बड़ी बात तो है कि बारात में कोई भेदभाव नहीं है न ही जाति का बन्धन।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें