November 2, 2026 10:29 pm

साइबर ठगी का शिकार युवक को राहत, पुलिस ने 50 हजार रुपये कराए वापस।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना रेवती क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को पुलिस की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर निकाली गई 50 हजार रुपये की पूरी धनराशि पुलिस ने होल्ड कराते हुए न्यायालय के आदेश के क्रम में पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीकांतपुर उर्फ नारायनगढ़ निवासी वेद प्रकाश यादव पुत्र वाल्मीकि यादव ने थाना रेवती में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये स्थानांतरित कर लिए गए हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) / नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के निर्देशन में थाना रेवती पुलिस ने त्वरित विधिक प्रक्रिया अपनाई। इसके परिणामस्वरूप 24 जनवरी 2026 को ठगी की गई पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित वेद प्रकाश यादव ने बलिया पुलिस एवं थाना रेवती पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई में थाना रेवती की साइबर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, कांस्टेबल योगेंद्र तथा कांस्टेबल शिव प्रसाद शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर सेल से संपर्क करें, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें