November 2, 2026 10:25 pm

लखीमपुर खीरी: सीमा के चौगुर्जी गांव में विकास की नई उम्मीद, योगी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर

लखीमपुर खीरी, 22 जनवरी: भारत-नेपाल सीमा पर बसा चौगुर्जी गांव वर्षों तक विकास से कटे रहने की मजबूरी झेलता रहा। दुर्गम भूगोल और नदी बाधाओं के कारण 109 परिवार मुख्यधारा से अलग-थलग थे। लेकिन योगी सरकार के “हर गांव तक विकास” के संकल्प ने इस सीमांत गांव का इतिहास बदल दिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सुशासन मॉडल का परिणाम गुरुवार को तब देखने को मिला, जब जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और निघासन विधायक शशांक वर्मा ने नए पांटून पुल का लोकार्पण किया। अब गांव तक पहुंचने में घंटे नहीं, बल्कि मिनटों में सफर संभव है। इस पुल ने केवल आवागमन ही नहीं आसान बनाया, बल्कि एंबुलेंस, स्कूल बस और अन्य आवश्यक सेवाओं की पहुंच को भी सुनिश्चित किया सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ पुल तक सीमित नहीं रहा। जल जीवन मिशन के तहत चौगुर्जी के 109 परिवारों को नलों से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया। वहीं, गांव में 20 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं, जिससे न केवल रोशनी बढ़ी बल्कि सुरक्षा और सामाजिक जीवन में भी सुधार आया शिक्षा क्षेत्र में भी बदलाव आया है। परिषदीय विद्यालयों में सोलर विद्युत, स्मार्ट क्लास और नया फर्नीचर उपलब्ध कराए गए, जिससे बच्चों को डिजिटल शिक्षा के अवसर प्राप्त हुए कार्यक्रम में विधायक और डीएम ने ग्रामीणों के बीच कंबल, आयुष्मान कार्ड और लघु सिंचाई योजना के तहत उथले नलकूप योजना के लाभ भी वितरित किए विधायक शशांक वर्मा ने कहा, “सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। आज चौगुर्जी गांव इसके जीवंत उदाहरण के रूप में खड़ा है ग्रामीणों ने भावुक होकर कहा कि यह दिन उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ है। पुल, साफ पानी, रोशनी और शिक्षा मिलने के बाद गांव में अब आशा और अवसर की नई किरण दिखने लगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें