November 2, 2026 8:50 pm

बैरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई से खुला नेटवर्क,जानलेवा हमले के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया।थाना बैरिया क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह की टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, 23 जनवरी 2025 को वादी द्वारा थाना बैरिया में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि छोटू अली और साहेब अली निवासी वार्ड नंबर 13 थाना बैरिया सहित कुछ अन्य लोगों ने उसकी माता पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना बैरिया पर मुकदमा संख्या 27/2026 अंतर्गत धारा 109, 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद धारा 324(4) व 333 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम चम्पासती व मोची टोला तथा रकबा टोला क्षेत्र से आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तहुवर हासमी, छोटू अली, साहेब अली (निवासी चम्पासती), दानिस, सहजाद उर्फ मिस्टर, आरिफ, राजा (निवासी मोची टोला) और मुराद (निवासी रकबा टोला) शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक आनंद मोहन उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें