November 3, 2026 11:45 pm

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। गुरुवार को बैरिया उपजिलाधिकारी को राष्ट्रपति महोदया के नाम एक ज्ञापन भाजपा कार्यकर्ता हरिकंचन सिंह द्वारा सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (N.C.T.E.) की अगस्त 2010–11 की अधिसूचना से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) से राहत प्रदान किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के बाद देशभर में उन लाखों शिक्षकों की नौकरी एवं पदोन्नति पर संकट उत्पन्न हो गया है, जो N.C.T.E. की अधिसूचना से पहले नियुक्त हुए थे। निर्णय के अनुसार, पूर्व नियुक्त शिक्षकों को भी निर्धारित समयावधि में TET उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है, अन्यथा उन्हें सेवा लाभों एवं पदोन्नति से वंचित होना पड़ सकता है। निवेदकगण का कहना है कि ये शिक्षक वर्षों से विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उनके पास लंबा अनुभव है। ऐसे में उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था अथवा TET से छूट प्रदान किया जाना न्यायसंगत होगा। उन्होंने आशंका जताई कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस अवसर पर सुनील कुमार, कुंज बिहारी मिश्रा, देव नारायण, मार्कण्डेय सिंह, अमित उपाध्याय, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में हरिकंचन सिंह ने राष्ट्रपति महोदया से संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने अथवा उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें