November 2, 2026 10:29 pm

बैरिया में जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान जारी, सैकड़ों को मिली राहत।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बैरिया तहसील क्षेत्र में कंबल वितरण का सेवा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को रानीगंज बाजार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा रहे।ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय सेवा कार्य से क्षेत्र में आपसी सहयोग, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और अधिक सशक्त हुई। सोनबरसा की बेटी श्रीमती संध्या सिंह, पत्नी इंजीनियर दिनेश सिंह, द्वारा बैरिया क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 सहित आसपास के इलाकों में निरंतर कंबल वितरण का सेवा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को ग्राम सोनबरसा स्थित प्रदुम्न नाथ बाबा स्थान पर भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। सोमवार को रानीगंज बाजार में भी यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि कंबल केवल ठंड से बचाने का साधन नहीं, बल्कि सर्दी के दिनों में गरीब और असहाय लोगों के लिए जीवन का संबल है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इस सेवा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समस्त ग्रामवासियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की। बताया गया कि यह कंबल वितरण अभियान पूरी तरह सेवा भाव से प्रेरित है। 10 जनवरी से लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन दो से तीन गांवों में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक गांवों में कंबल वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष गांवों में भी यह सेवा कार्य जारी है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सिबी मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, अमिताभ ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ एवं सम्मानित नेता उपस्थित रहे। मंच पर जयप्रकाश सिंह, मोहन सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह (सोनू), अध्यक्ष ललन प्रसाद, गणेश प्रसाद, सुनील सिंह, संतोष सिंह, दिग्विजय सिंह सहित अनेक संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें