November 2, 2026 11:32 pm

Ballia news: सुखपुरा पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के दौरान युवक की मौत के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर एवं क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 17 जनवरी 2026 को वादी द्वारा थाना सुखपुरा में प्रार्थना पत्र दिया गया था कि 6 जनवरी 2026 को उसके साले के लड़के आशीष कुमार ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज वाराणसी में चल रहा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना सुखपुरा में धारा 105, 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुम्हैला चौराहे से पहले करीब सुबह 9:25 बजे मुख्य आरोपी आशीष कुमार (26 वर्ष) पुत्र चनेसर राम उर्फ शिवचन्द, निवासी गुरवा, थाना सुखपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले से भी आयुध अधिनियम के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर सिंह और कांस्टेबल त्रिपुरारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें