November 2, 2026 9:50 pm

चोरी की बाइक और अवैध तमंचे संग शातिर बदमाश को दबोचा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध तमंचे के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में 17 जनवरी की रात थाना रेवती पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान गायघाट जाने वाले मार्ग पर ग्राम विशुनपुरा के पास एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, जो भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सिंटू यादव (23 वर्ष) पुत्र सुमन यादव, निवासी परसिया, थाना रेवती बताया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रेवती में धारा 35(1) बीएनएसएस, 317(2) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही रेवती और बैरिया थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अवनीश त्रिपाठी, कांस्टेबल शिवशंकर जायसवाल और कांस्टेबल अजय चौधरी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें