November 2, 2026 7:55 pm

Haryana samachar: भाजपा रेवाड़ी का कुनबा बढ़ा: घीसा की ढाणी से वरिष्ठ समाजसेवी शीशराम यादव भाजपा में शामिल

– मोदी-सैनी की नीतियों,राव के आशीर्वाद और डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में जताया विश्वास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 17 जनवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी इकाई को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली जब घीसा की ढाणी निवासी प्रतिष्ठित व्यक्ति शीशराम ने अपने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने यह सदस्यता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में ली। डॉ. पोपली ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में उनका विधिवत स्वागत किया।शीशराम यादव ने बताया कि वे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की जनकल्याणकारी नीतियों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है। पार्टी में शामिल होने के अवसर पर शीशराम यादव ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डॉ. पोपली जिस निष्ठा और समर्पण के साथ रेवाड़ी जिले में संगठन को मजबूत कर रही हैं, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में रेवाड़ी भाजपा नित नई ऊंचाइयों को छू रही है।शीशराम यादव ने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूं। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली जिस ऊर्जा के साथ रेवाड़ी में कार्य कर रही हैं, ओर राव इंद्रजीत सिंह जिस प्रकार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे है उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा ।

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि शीशराम यादव जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्व का भाजपा परिवार में स्वागत है। मोदी-सैनी सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। शीशराम यादव के पार्टी में आने से निश्चित रूप से घीसा की ढाणी और आसपास के क्षेत्र में संगठन को और अधिक शक्ति मिलेगी। हम सभी मिलकर एक सशक्त भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान देंगे।डॉ. वंदना पोपली ने घीसा की ढाणी (मधु विहार) में नवनिर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास भाजपा की प्राथमिकता रही है और सड़क जैसी मूलभूत संरचनाएं आमजन के जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।डॉ. पोपली ने कहा कि भाजपा सरकार विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा हर गली-मोहल्ले तक विकास पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य है।

इस अवसर पर नगर परिषद के उप प्रधान श्याम चुग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों को नवनिर्मित सड़क की शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के विकासात्मक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने शीशराम यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिनमे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री कुलदीप चौहान,नगर परिषद के उप प्रधान श्याम चुग जिला उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, धीरज शर्मा, गौरव शर्मा, नीतू चौधरी CWC MEMBER मण्डल महामंत्री महेश राजा,अमृतकला टिकानिया, ADV मुकेश रंगा, पूर्व पार्षद लखमी चन्द, ,अजय रंगा,संजय बडगुर्जर,मनीष टिकानिया,KK बिडलान,नितिन चौहान,पवन चौहान के साथ पार्टी मे शामिल हुए सतबीर यादव,अजय सिंह नागर,धर्मवीर यादव,रमेश कुमार,रोहताश कुमार, इमानुदीन, राजकुमार, राजेश, रोशन लाल,बाल किशन,प्रीतम सैनी,माँ.कुलदीप,हरि सिंह,ईश्वर सिंह, राजेन्द्र, नरेश, श्याम लाल, जगदीश,साधूराम शास्त्री,हेमन्त यादव, हनुमान प्रसाद शर्मा,सोमवीर यादव,ओमप्रकाश रोहिल्ला आदि उपस्थित रहे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें