November 2, 2026 8:46 pm

Ballia news: मंदिर चोरी का खुलासा, अंतरजनपदीय गैंग के 5 चोर गिरफ्तार।

भारी मात्रा में चोरी का सामान, चांदी का बिस्किट व अवैध हथियार बरामद।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बलिया। जनपद के थाना सुखपुरा पुलिस ने मंदिरों व घरों में चोरी की घटनाओं में संलिप्त अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे व निशानदेही से विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया नकद रुपये, चांदी के आभूषण, घरेलू उपकरणों के साथ एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है ।पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा सुशील कुमार दूबे की टीम को यह सफलता मिली।

 

*मुखबिर की सूचना पर दबिश*

पुलिस के अनुसार 16 जनवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली कि सुखपुरा, गड़वार, मनियर व नगरा थाना क्षेत्रों से चोरी करने वाला गिरोह ग्राम हरपुर स्थित करमपुर जाने वाली पुलिया पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डु उर्फ करिया नट (45) निवासी नकहरा, थाना गड़वार, मोहम्मद अंसार (40) निवासी धनौती धुरा, थाना गड़वार, पतरु नट (25) निवासी नकहरा, थाना गड़वार, कयामुद्दीन उर्फ कयामू (43) निवासी सुखपुरा व अरविंद राम (40) निवासी हथौड़ी, थाना गड़वार के रुप में हुई है।

 

*भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद*

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 4210 रुपये नकद, लगभग 241.6 ग्राम वजनी सफेद धातु (चांदी) का बिस्किट, चांदी की पायल, तीन मोटर, दो टुल्लू पंप, दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, दो इन्वर्टर, दो बैटरी, चोरी में प्रयुक्त औजारों से भरा बोरा, एक .303 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

 

*मंदिर से चोरी का था मामला*

गौरतलब है कि 5 जनवरी को बुढ़वा शिव मंदिर के पुजारी द्वारा थाने में शिकायत दी गई थी कि अज्ञात चोरों ने शिवलिंग पर चढ़ा चांदी का पत्र व मां दुर्गा के आभूषण चोरी कर लिए थे और मंदिर को क्षतिग्रस्त किया था। इस मामले में थाना सुखपुरा में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।

 

*विधिक कार्रवाई*

बरामदगी के आधार पर थाना सुखपुरा में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें