November 2, 2026 8:52 pm

Ballia news: सर्वसम्मति से धीरेंद्र सिंह बने प्रधान संघ बैरिया ब्लॉक के अध्यक्ष।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। बैरिया ब्लॉक के ब्लॉक परिषद सभागार में शुक्रवार को प्रधान संघ बैरिया ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी दौरान प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों एवं प्रधान प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से प्रधान प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह को प्रधान संघ बैरिया ब्लॉक का ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध चुना। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने सभी प्रधानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और ग्राम पंचायतों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रोशन गुप्ता, रवि सिंह,जितेंद्र वर्मा, प्रमोद यादव, परमात्मा गोंड सहित लगभग दो दर्जन ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें