November 2, 2026 7:56 pm

Ballia news: दोकटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त, बोलेरो-बाइक बरामद,अब तस्करी नेटवर्क पर कसना होगा शिकंजा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। थाना दोकटी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 पेटी अंग्रेजी शराब (ब्रांड 08 PM) बरामद की है। प्रत्येक पेटी में 48 पीस (180 एमएल) के हिसाब से कुल लगभग 150 लीटर शराब जब्त की गई। शराब की खेप के साथ परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो (UP54D1019) और टीवीएस अपाचे बाइक (UP60AV5096) भी पुलिस के कब्जे में है। यह कार्रवाई 16 जनवरी 2026 को शिवपुर घाट, लालगंज के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हुई। पुलिस को देखते ही बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि मौके से मुकेश यादव पुत्र सुदामा यादव निवासी रामफल का टोला, खवासपुर,भोजपुर (बिहार) का नाम सामने आया है। तस्कर वाहन और शराब मौके पर छोड़कर भाग निकले, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में थाना दोकटी पर मु.अ.सं. 10/2026 धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार बोलेरो चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इधर, क्षेत्र में चर्चा तेज है कि यह कार्रवाई केवल बरामदगी तक सीमित रहती है या फिर गाड़ी नंबर के आधार पर तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पुलिस की पहुंच होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर शराब तस्करी कोई नया खेल नहीं है और हर बार सवाल यही उठता है कि वाहन मालिक, फंडिंग करने वाले और पर्दे के पीछे के सरगना कब तक कानून की पकड़ से बाहर रहेंगे। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच निष्पक्ष होगी या फिर मामला फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें