November 2, 2026 5:53 pm

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहुंचे जहानाबाद, छात्रा की संदिग्ध मौत पर उठाए सवाल

मनोज कुमार 16 जनवरी 2025 । जहानाबाद*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे। छात्रा की मौत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि लड़की के साथ रेप भी हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि वर्तमान जांच अधिकारी उन पर दबाव बना रहे हैं और केस वापस लेने की बात कह रहे हैं।

 

प्रशांत किशोर ने परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रशासन से कोई चूक हुई है तो उसे सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलोग कल पीड़िता के परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करेंगे, ताकि हर हाल में बच्ची को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो जन सुराज संविधान के दायरे में रहकर हर आवश्यक और लोकतांत्रिक कदम उठाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें