November 2, 2026 10:25 pm

रेवाड़ी में जुए का अड्डा ध्वस्त; 6 गिरफ्तार”

रेवाड़ी, 15 जनवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थाना शहर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी मोहल्ला तेजपुरा रेवाड़ी, पवन निवासी मोहल्ला केवल बाजार रेवाड़ी, अशोक कुमार निवासी मोहल्ला काजीवाडा रेवाड़ी, संदीप निवासी मोहल्ला गुर्जरवाडा रेवाड़ी, भारत भूषण निवासी मोहल्ला स्वामीवाडा रेवाडी व शरद निवासी नजदीक भैरू चौक रेवाड़ी के रूप में हुई है।

जांचकर्ता के मुताबिक गत 14/15 जनवरी की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला तकिया सराय में दुकानों के सामने बरामदे में खाली पड़ी जगह में कुछ लोग ताश के पत्तों से पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली। आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते व 10,240/- रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें