November 2, 2026 8:48 pm

नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन 17 जनवरी को

लखीमपुर-खीरी क्षेत्र के वृद्ध एवं असहाय लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शनिवार, 17 जनवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा शिविर का आयोजन श्री चन्द्रहास ग्राम प्रधान जी के आवास पर, ग्राम बरौठा ब्लॉक निघासन, जनपद लखीमपुर-खीरी में किया जाएगा। शिविर का संचालन डॉ. शॉर्फ़ चैरिटी आई हॉस्पिटल एवं साइटसेवर्स इंडिया के सहयोग से किया जाएगा शिविर में जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान होगी, उनका ऑपरेशन लेन्स विधि द्वारा पूर्णतः नि:शुल्क किया जाएगा। चयनित मरीजों को शिविर स्थल से अस्पताल तक आने-जाने, रहने एवं खाने की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं इसके अतिरिक्त शिविर में आंखों की सामान्य जांच की जाएगी तथा जरूरतमंदों को किफायती दरों पर चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बेहतर लेन्स तकनीक से ऑपरेशन की सुविधा भी शिविर के माध्यम से उपलब्ध रहेगी इस जनहितकारी शिविर का आयोजन श्रीमती माधुरी (ग्राम प्रधान, बरौठा) एवं श्री चन्द्रहास (ग्राम प्रधानपति) के नेतृत्व में किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9598454647 पर संपर्क किया जा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें