November 2, 2026 10:24 pm

बलिया समाचार: मकर संक्रांति पर सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल, सेवा ट्रस्ट की पहल बनी मिसाल।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से बैरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत टेंगरही अंतर्गत बंशगोपाल छपरा गांव में लक्ष्मी नारायण तारकेश्वर नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाकर ठंड से बचाव किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कामता नाथ चौबे ‘बब्लू’ एवं जयप्रकाश चतुर्वेदी ‘राजू’ द्वारा अपने दादा व पिता की पुण्य स्मृति में किया गया। कंबल वितरण उनकी माता श्रीमती पार्वती देवी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस दौरान बुजुर्गों, महिलाओं व असहायों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह,अंशुमान प्रताप सिंह, शुभम चतुर्वेदी, यदुदत्त शंकर चतुर्वेदी, अमित चौबे, रिपुंजय चतुर्वेदी,प्रवीण यादव, शैलेंद्र चौबे, शंभू मिश्र, शुभ नारायण चौबे, ब्रह्मानंद चौबे, निरंतर मिश्र, राम नारायण मिश्र, गोलू तिवारी, अभय सिंह ‘लाखा’ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह ने आयोजनकर्ता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि आज के दौर में भी इस प्रकार का सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानव सेवा है और सभी को ऐसे कार्यों से सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में सराहना का माहौल रहा और लोगों ने ट्रस्ट की इस पहल को सामाजिक सौहार्द की मिसाल बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें