November 2, 2026 8:55 pm

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस पर पट्टी तहसील में जनता की समस्या को सुना

ब्रेकिंग न्यूज प्रतापगढ़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार

पट्टी तहसील में आने वाले फरियादियों की समस्या को सुनते हुए डीएम और एसपी ने कई समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया वहीं दूसरी ओर समस्या से संबंधित विभाग की अधिकारी को जांच करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया ! जनता के काम में लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों को डीएम शिव सहाय अवस्थी ने जमकर फटकार लगाई!

कहां की जनता की समस्या सुनकर जल्द से जल्द निस्तारण करें जनता को अपनी समस्या को लेकर इधर-उधर मुख्यालय पर भटकना न पड़े!

संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले फरियादी जिले के आला अफसर से मिलकर और अपनी समस्याओं को बता कर संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए !

जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने फरियादियों की समस्या को सुनते हुए कुछ थाना अध्यक्ष एवं प्रभारी निरीक्षक को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कहा कि जनता की समस्या सुनने में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कठोर कार्यवाही!

जनता की समस्या सुनकर निष्पक्षता से निस्तारण करना प्रथम वरीयता होना चाहिए !

विपिन कुमार ओझा ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़
P.N.P NEWS

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें