आशीष मित्तल कोटपूतली,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!17 मार्च 2025स्थानीय अग्रसेन भवन में सोमवार को अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष एड. योगेश शरण बंसल की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित हुई। मीडिया प्रभारी हेमन्त मोरीजावाला ने बताया की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल्ली जाकर सम्मान करना एवं नये अग्रसेन भवन के लिये कोटपूतली के आसपास दो-तीन किलोमीटर क्षेत्र में दो बीघा जमीन खरीदी जाये उसके लिये समाज के लोगों से धन संग्रह किये जाने को लेकर 11 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया व भवन में रंगरोगन करवाने एवं नगर परिषद में छात्रावास के लिये प्रार्थना पत्र लगाये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में कोषाध्यक्ष नृसिंहदास अग्रवाल द्वारा अग्रसेन जयंती का आय-व्यय का ब्यौरा सदन के पटल पर रखा गया। बैठक में उपाध्यक्ष कुलदीप बंसल, महामंत्री नितेश बंसल, मंत्री प्रमोद गोयल, आजीवन सदस्य हरिनारायण मोरीजावाला, रामविलास सिंघल, अमरनाथ बंसल, राजेश सवाईका, सुभाष बंसल, अशोक बंसल, नरेश गुप्ता, दिनेश सिंघल, संगम गुप्ता, ताराचंद मित्तल आदि मौजूद रहे।











