November 2, 2026 9:38 pm

हरियाणा समाचार ;रेवाड़ी पुलिस का कड़ा एक्शन; 1300+ चालान

रेवाड़ी 12 जनवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर 5 से 11 जनवरी तक जिला पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव, वाहन में तेज डीजे/प्रेशर हॉर्न बजाने, लेन चेंज नियमों की अवहेलना करने व बुलेट पटाखा छोड़ हवाबाजी करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। इस दौरान 39 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही लाल व नीली बत्ती लगाने पर 1 व लेन चेंज से सम्बंधित नियम की अवहेलना पर 1277 वाहन चालकों के चालान किए।

पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह खुद को तो खतरे में डालते हैं। साथ में अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि अभी केवल रेवाड़ी पुलिस चालान कर रही है, संभल जाएं। अन्यथा इसके लिए मुकदमे का प्रावधान भी है।

एसपी ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील है कि गाड़ियों में ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोडने व ध्वनि प्रदूषण करने से बचें। रेवाड़ी पुलिस सुरक्षित, अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत है और ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें