November 2, 2026 9:50 pm

BALLIA KHABAR: शिवपुर घाट की सीढ़ियां ध्वस्त, मकर संक्रांति स्नान पर मंडराया खतरा।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। बैरिया तहसील अंतर्गत मुरली छपरा ब्लॉक स्थित शिवपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए बनी सीढ़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। हैरानी की बात यह है कि घाट का निर्माण हुए अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ, इसके बावजूद सीढ़ियों का इस तरह टूट जाना निर्माण गुणवत्ता और सरकारी धन के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों द्वारा उपलब्ध कराए गए चित्रों में साफ देखा जा सकता है कि घाट की सीढ़ियां कई स्थानों से ध्वस्त हो चुकी हैं। वर्तमान स्थिति में घाट पर स्नान करना श्रद्धालुओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। शिवपुर कपूर दियर निवासी बृजेश चौधरी और शैलेश चौधरी ने बताया कि हर वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों श्रद्धालु शिवपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन इस बार घाट की जर्जर हालत के चलते श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री और निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के कारण घाट की यह दुर्दशा हुई है। उन्होंने मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदारों व अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से यह भी अपील की है कि मकर संक्रांति से पूर्व घाट की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष गंगा स्नान के दौरान छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन न तो सबक लेता है और न ही स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाता है। यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर कोई भी बड़ा हादसा प्रशासन की लापरवाही का गवाह बन सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें