November 2, 2026 10:26 pm

जहानाबाद समाचार: वार्षिक खेलकूद महोत्सव “उमंग -2026″में उत्साह से छात्रों ने लिया भाग 

मनोज कुमार (जहानाबाद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद में वार्षिक खेलकूद महोत्सव “उमंग–2026” का भव्य आयोजन दिनांक 9 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है।“उमंग–2026” वार्षिक खेलकूद महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य श्री द्वारका दास नीमा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद  छात्रावास के मुख्य प्रतिपालक सह स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेट प्रो नवनीत कुमार ने प्राचार्य डा द्वारका दास नीमा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में खेल भावना और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे शारीरिक एवं मानसिक दोनों प्रकार का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. पुरुषोत्तम कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उमंग केवल कॉलेज स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए डिविजनल लेवल और आगे स्टेट लेवल तक पहुंचने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों से अनुशासन, निरंतर अभ्यास और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

 

उल्लेखनीय है कि “उमंग” एक वार्षिक खेलकूद आयोजन है, जिसमें बिहार सरकार के अंतर्गत सभी इंजीनियरिंग कॉलेज पहले कॉलेज स्तर, उसके बाद डिविजनल स्तर तथा अंत में राज्य स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं।

इस आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो शशि कुमार समेत समस्त प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं दर्शक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान कॉलेज परिसर खेल भावना, अनुशासन और उत्साह से सराबोर नजर आया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें