November 2, 2026 9:34 pm

बलिया में तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, 17.70 लाख की अंग्रेजी शराब से भरी बोलेरो जब्त, चालक फरार।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बैरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों की एक बड़ी खेप पकड़ ली। पुलिस ने महिन्द्रा बोलेरो मैक्स पिकअप से 315 पेटियों में भरी 2780.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत करीब 17 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। हालांकि, तस्कर चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी और प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात थाना बैरिया पुलिस टीम दोकटी–बैरिया बॉर्डर स्थित रेगुलेटर पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोकटी की ओर से आ रही एक बोलेरो पिकअप को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी और भागने लगा। शक गहराने पर पुलिस ने पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ने वाहन को सेवादास मठिया के पास एक खेत में उतार दिया और अंधेरे व घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जब तलाशी ली तो उसमें अलग-अलग नामी ब्रांड की भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी हुई पाई गई। ई-चालान ऐप से वाहन संख्या UP60CT1187 की जांच करने पर वाहन स्वामी का नाम नितेश कुमार पुत्र हरेराम यादव, निवासी बड़का नगर मुरली छपरा, जनपद बलिया दर्ज पाया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में थाना बैरिया पर मु0अ0सं0 14/2026, धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत वाहन स्वामी तथा फरार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। बरामद शराब में शामिल रॉयल स्टैग (750 व 375 एमएल), ऑफिसर च्वाइस, 8 पीएम, आफ्टर डार्क ब्लू पाउच, हंटर बीयर केन, बकार्डी ब्लैक व मैजिक मोमेंट जैसे विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल है। कुल 315 पेटियों में 2780.04 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई करने वाली टीम उप निरीक्षक मयंक कुमार के साथ कांस्टेबल विजय यादव, निलेश शर्मा और अखिलेश गुप्ता शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में शराब तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए अभियान आगे भी और सख्ती के साथ जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें