November 2, 2026 10:45 pm

भारतीय जनशक्ति मंच से अनिल कुमार बने जिला अध्यक्ष छात्र संघ लखीमपुर खीरी

भारतीय जनशक्ति मंच संगठन द्वारा जनपद लखीमपुर खीरी में संगठनात्मक विस्तार करते हुए अनिल कुमार को जिला अध्यक्ष (छात्र संघ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक हेमेंद्र कुमार यादव द्वारा जारी किया गया है नियुक्ति पत्र में बताया गया है कि अनिल कुमार की ईमानदारी, संघर्षशीलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सामाजिक सेवा के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि वे संविधान, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रहित की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाएंगे भारतीय जनशक्ति मंच ने विश्वास जताया है कि अनिल कुमार संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे तथा छात्र संघ के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़कर बहुजन मिशन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। संगठन ने यह भी अपेक्षा जताई है कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को नई गति प्रदान करेंगे नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों एवं संगठन कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया। सभी ने अनिल कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं भारतीय जनशक्ति मंच ने अनिल कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें