November 2, 2026 10:46 pm

Ballia news: बैरिया में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 17,376 मतदाताओं की मैपिंग लंबित। 6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां, 6 मार्च को अंतिम प्रकाशन।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र की ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,53,356 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 17,376 मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें नोटिस जारी की जा रही है। प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद उनकी मैपिंग का पुनः प्रयास किया जाएगा।

 

*19 अधिकारियों की तैनाती:-*

मैपिंग से वंचित मतदाताओं के दावे और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 19 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी संबंधित बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के दावों एवं आपत्तियों का परीक्षण करेंगे। इनमें नायब तहसीलदार अनिल यादव, सहायक अभियंता विनोद सिंह, सीडीपीओ राकेश यादव, खंड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार गंगवार, प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय, नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह, युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी, चकबंदी अधिकारी मधुकांत झा, खंड विकास अधिकारी आदित्य कुमार सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नौशाद आलम, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लालजी यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार यादव, जिला प्रशिक्षण अधिकारी मनीष रघुवंशी तथा सहायक चकबंदी अधिकारी सुरेंद्र कुमार व महेंद्र प्रसाद शामिल हैं।

 

*6 फरवरी तक दावे-आपत्तियां:-*

उपजिलाधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियां 6 फरवरी तक प्रस्तुत की जा सकती हैं, जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन या नया नाम जोड़ना संभव नहीं होगा। उन्होंने अपील की कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है, वे पर्याप्त प्रमाण पत्रों के साथ संबंधित बूथ अधिकारी या बीएलओ के समक्ष समय से अपना दावा प्रस्तुत करें, ताकि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें