November 2, 2026 10:30 pm

Ballia news: नववर्ष पर मानवता की मिसाल: जरूरतमंदों को कंबल,दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर।

तहसील संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। नववर्ष 2026 के अवसर पर नगर पंचायत बैरिया में मानवता, करुणा और सेवा का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। समाजसेवी विनोद सिंह ने अपनी दिवंगत माता गीता देवी की पुण्य स्मृति में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया, वहीं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में सेवा भाव से ओत-प्रोत माहौल देखने को मिला। ठंड के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई, जबकि व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग लाभार्थियों ने इसे जीवन में नई सुविधा और सम्मान का प्रतीक बताया। समाजसेवी विनोद सिंह इससे पूर्व भी अपने निजी संसाधनों से गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की निरंतर सहायता करते आ रहे हैं। उन्होंने अब तक कई जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण, नाली निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में अनेक बार निःशुल्क दवा वितरण शिविरों का आयोजन कर सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान विनोद सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका किसी भी चुनावी प्रक्रिया या राजनीतिक पद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा,“सेवा ही मेरा उद्देश्य है। जब तक जीवन रहेगा, तब तक गरीब,असहाय और जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करता रहूंगा।उनकी इस पहल की क्षेत्रवासियों ने खुले दिल से सराहना की और उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। लोगों का कहना है कि ऐसे समाजसेवी आज के समय में उम्मीद की किरण हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव ला रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें