November 2, 2026 10:24 pm

उत्तर प्रदेश बदायूं: सड़क हादसे की आड़ में हत्या का आरोप, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

बदायूं | रिपोर्ट: मनोज यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुजरिया थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर मेमड़ी गांव में एक संदिग्ध सड़क घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र सिंह यादव पुत्र शिवराज सिंह यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने इसे सड़क हादसा नहीं बल्कि रंजिशन हत्या बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह यादव अपने चाचा राजेंद्र सिंह यादव (56) को दवा दिलाने के लिए बाइक से सगराय से मुजरिया की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच सामने से आ रही टाटा पंच कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद कार सवार लोगों ने घायल चाचा-भतीजे के साथ हॉकी और डंडों से बेरहमी से मारपीट की। परिजनों का कहना है कि हमलावरों ने वीरेंद्र के सिर को कार के पहिये से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी पिकअप और टाटा पंच वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल राजेंद्र सिंह यादव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें