November 2, 2026 10:24 pm

आगर मालवा: नगर पालिका द्वारा चाइनीज मांझा रोकथाम अभियान, पक्षियों की सुरक्षा हेतु हटाई गई पतंग डोर

पीएनपी न्यूज़  रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगर मालवा, 30दिसंबर। नगर पालिका परिषद आगर द्वारा नगर में पक्षियों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर बिजली के तारों एवं वृक्षों पर फंसी पतंग की डोर को हटाया गया, ताकि कोई भी पक्षी डोर में उलझकर घायल न हो और उनकी जान को खतरा न पहुंचे। नगर पालिका द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

इसके साथ ही नगर में पतंग एवं डोर का व्यापार करने वाली दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत माधवगंज, हाटपुरा, सराफा बाजार, छोटा बाजार, लक्ष्मणपुरा, घाटी नीचे, महावीर मार्ग, अयोध्या बस्ती, छावनी, छावनी झंडा चौक एवं छावनी नाका चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा नहीं पाया गया।

नगर पालिका द्वारा दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे चाइनीज मांझा का उपयोग, भंडारण अथवा विक्रय न करें। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी भी दुकान से चाइनीज मांझा का व्यापार या भंडारण पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है।

उक्त अभियान में स्वच्छता निरीक्षक बसंत दुलगज के साथ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, ओसाफुद्दीन, शैलेंद्र तिवारी एवं हेमराज गोसर उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें