थाना हजरतपुर परिसर में थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के समस्त प्रधानगण, एवीएन सदस्य, बीडीसी सदस्य एवं क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक के दौरान आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्राम स्तर पर आपसी समन्वय बनाएरखने और विवाद की स्थिति में संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर जोर दिया।
बैठक में मौजूद प्रधानों, बीडीसी सदस्यों एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने अपने-अपने सुझाव रखे और पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक शांतिपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई।
जितेन्द्र कुमार यादव











