November 2, 2026 11:14 pm

हरियाणा समाचार: फर्जी शेयर ट्रेडिंग ऐप से बड़ा फ्रॉड, पुलिस ने आरोपी दबोचा

रेवाड़ी 30 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

साइबर थाना पुलिस ने गांव टिंट निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 4.35 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवां शहर बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार के रूप में हुई है।जांचकर्ता के मुताबिक गांव टींट निवासी सत्यवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत जुलाई माह में उसके व्हाट्स एप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में अपना नाम अन्यना मेहता बताने वाली महिला ने उससे एमयूएफएसएल मैक्स नाम की एपीके फाइल इंस्टाल कराई थी। उसे एप के जरिए ट्रेडिंग करते हुए शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर मोटा प्रोफिट मिलने का लालच दिया गया। उसने 27 जुलाई को एप के जरिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एपीके फाइल पर उसका बैलेंस अपडेट होता रहा। उसके खाते में मोटा प्रोफिट दिखाया गया। उसके बाद उसने कई ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 4 लाख 35 हजार 250/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में एपीके फाइल बंद हो गई। फाइल बंद होने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवां शहर बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें