संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बांग्लादेश में धर्म के आधार पर हो रही हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदू समुदाय पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विश्व का कोई भी देश खुलकर आवाज नहीं उठा रहा है। सोमवार को सोनबरसा स्थित अपने कैंप कार्यालय परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि बांग्लादेश में एक करोड़ से अधिक हिंदू निवास करते हैं। यदि उन्हें सुरक्षित रहना है, तो उन्हें एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना होगा। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि हिंदू आपस में बंटे रहेंगे, तो उनका अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने बांग्लादेश की वर्तमान परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां की कार्यवाहक सरकार आईएसआई के प्रभाव में आ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आईएसआई के इशारे पर बहुसंख्यक समुदाय के माध्यम से हिंदुओं पर अत्याचार कराए जा रहे हैं। पूर्व सांसद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी अपील की कि वह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाए और मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चुप्पी तोड़े।











