November 2, 2026 9:46 pm

बलिया समाचार: 2027 में एक बार फिर बनेगी सपा की लोकप्रिय सरकार- जयप्रकाश अंचल*

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया।समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता SIR प्रक्रिया में अपनी पूरी ताकत झोंक दे, ध्यान रहे अपने एक भी मतदाता का नाम सूची में जुड़ने से वंचित न रह जाय ।उक्त आह्वान सपा के जिलाध्यक्ष व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के है जो विगत दिन बुद्ध उत्सव वाटिका बैरिया में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्देशित समस्त सेक्टर प्रभारी व BLA पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने संगठन को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी पदाधिकारी अपने जिम्मेदारी में उदासीनता बरते, उनकी जगह दूसरे कार्यकर्ताओं को फौरन जिम्मेदारी सौंप दी जाय । बैठक में बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल ने अपने सम्बोधन में कहा कि अभी तक जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपा था उसमें बहुत अच्छा कार्य हुआ है और इस कार्य के लिये आपसभी बधाई के पात्र है । विधायक ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा नव प्रकाशित सूची का सर्वे कर हमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है और सूची के संसोधन के साथ-साथ नये नाम को जुड़वाने हेतु एक बार फिर आप सभी को घर-घर जाकर सम्पर्क करना होगा । उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को गर्मजोशी से आह्वान करते हुऐ कहा कि आपका आज की मेहनत ,लग्न और संघर्ष 2027 में रंग लायेगी और प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की लोकप्रिय सरकार बनेगी।बैठक में राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, जिलामहासचिव बीरबलराम, जिलाउपाध्यक्ष रामजी गुप्ता “साथी”, विनायक मौर्य,प्रदेश सचिव संजय मिश्र, एस एस तिवारी, शामू ठाकुर,सुदामा यादव, अंगद मिश्रा,संदीप यादव,किसुन पासवान, विनय यादव तथा गणेश वर्मा आदि ने प्रमुख रूप से बैठक को सम्बोधित किया । बैठक की अध्यक्षता दशरथ यादव व संचालन शैलेश सिंह ने किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा जिलासचिव बिरेन्द्र यादव को चार सेक्टरों की SIR कर्यो की निगरानी हेतु प्रभारी भी नियुक्त किया ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें