संवाददाता अजीत कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह एवं विकास खंड अधिकारी मुरली छपरा शकील अख्तर अंसारी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में जिन पात्र मतदाताओं का नाम छूट गया है, वे निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मतदाता अपने संबंधित ब्लॉक या तहसील कार्यालय से फार्म-2 प्राप्त कर उसे भरें और अपने क्षेत्र के बीएलओ, तहसील या ब्लॉक कार्यालय में जमा कर दें। आवेदन सत्यापन के बाद संबंधित मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची की जांच अवश्य कर लें और यदि कोई त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति हो तो समय रहते सुधार कराएं, ताकि पंचायत चुनाव में मताधिकार से वंचित न रहना पड़े।











