November 2, 2026 11:10 pm

हरियाणा समाचार :दो और आरोपी गिरफ्तार जो एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताकर खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी 27 दिसंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी थाना सदर पुलिस अक्टूबर माह में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताकर एक खाद-बीज विक्रेता से 2.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव गदाईपुर निवासी शिवकुमार व जिला गुरुग्राम के गांव बपास निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की जिला गुरूग्राम के गांव मिलकपुर निवासी ईश्वर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने गांव चिल्हड़ बस स्टैंड पर खाद-बीज की दुकान की हुई है। गत अक्टूबर माह में उसके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का एसडीओ बताते हुए कहा कि वह अपने ड्राइवर को भेज रहा है। उसे 25 हजार रुपये दे देना। वह उसकी दुकान पर खाद भिजवा देगा। इसके बाद एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा, जिसने एसडीओ का ड्राइवर बताते हुए उससे 25 हजार रुपये ले लिए। 25 अक्टूबर को उसी नंबर से फोन करके 2 लाख रुपये और देने को कहा। उसने फिर से ड्राइवर को 2 लाख रुपये दे दिए। उसने बताया कि उसके पास खाद भेज दिया जाएगा। बाद में जब उसके पास खाद नहीं आया, तो उसने अपने स्तर पर फोन नंबर का पता लगाया तो यह नंबर गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश के निकला। जिस पर पुलिस ने थाना सदर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी गांव चिल्हड़ निवासी नरसिंह उर्फ नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की गई रकम में से 2 लाख रुपये की राशि बरामद की थी। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो और आरोपी जिला गुरुग्राम के गांव गदाईपुर निवासी शिवकुमार व जिला गुरुग्राम के गांव बपास निवासी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें