संपादक: नीलेश वर्मा | PNP NEWS
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वाराणसी।
आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को समय लगभग दोपहर 2:45 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मंडुवाडीह चौराहे के पास बनारस पैलेस होटल के सामने फुटपाथ पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।
सूचना पर उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, फैंटम-47 के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि फुटपाथ पर पड़े व्यक्ति की मृत्यु स्वाभाविक प्रतीत हो रही है। शव के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।
स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर मृतक की पहचान बसर पुत्र स्वर्गीय शहीद, निवासी धन्नीपुर थाना लोहता, उम्र लगभग 46 वर्ष के रूप में हुई। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि अधिक ठंड के कारण मौत हुई हो सकती है।
पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे दी गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं पाई गई।











