November 2, 2026 11:08 pm

हरियाणा समाचार :बीडीपीओ घूस लेते रंगे हाथों काबू, बिल पास करने की ऐवज में मांग 5 लाख, 35 हजार के साथ धरा गया

ब्लॉक समिति चेयरमैन के पति की शिकायत पर नूंह एसीबी की कार्रवाई, ठेकेदारों के 50 लाख रुपये के बकाया बिलों को नहीं कर रहा था पास

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 26 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

 

नूंह एसीबी की टीम ने रेवाड़ी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदारों के बिल पास करने की ऐवज में 10 प्रतिशत कमिशन मांगने की शिकायत पर नूंह एसीबी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी बीडीपीओ के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।पंचायती कार्यों के ठेके लेने वाले ठेकेदारों को क्रैशर की सप्लाई करने वाले ब्लॉक समिति चेयरमैन ममता यादव के पति रविंद्र जाडरा ने एसीबी नूंह की टीम को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि बीडीपीओ रेवाड़ी ने ठेकेदारों के लगभग 50 लाख रुपये के बिल रोके हुए हैं। बीडीपीओ ठेकेदारों से बिल पास करने की ऐवज में 10 प्रतिशत राशि यानि 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है। ठेकेदारों को समय पर पेमेंट नहीं होने से उनका पैसा भी ठेकेदारों की ओर अटका हुआ है। उन्होंने खुद बीडीपीओ से बिल पास करने का आग्रह किया था, लेकिन बीडीपीओ ने कमिशन के बिना बिल पास करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने एसीबी को इसकी शिकायत दर्ज कराई। एसीबी की टीम ने योजना बनाकर रविंद्र को बीडीपीओ से बातचीत करने के बाद 35 हजार रुपये देकर भेज दिया। रविंद्र ने जैसे ही पाउडर लगे नोट बीडीपीओ को थमाए, एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू

नूंह के एसीबी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन के नेतृत्व में एसीबी की टीम बीडीपीओ को गिरफ्तार करने के बाद सती कॉलोनी में एसीबी कार्यालय ले गई। वहां आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन एक्ट के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस दौरान शिकायतकर्ता रविंद्र यादव भी एसीबी कार्यालय में मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें