November 2, 2026 8:05 pm

हरियाणा समाचार :वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की न बरती जाए कोताही – डीसी अभिषेक मीणा

रेवाड़ी, 26 दिसंबर ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा सहित सीसीटीवी कैमरे, साफ सफाई आदि सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से चेक किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।डीसी अभिषेक मीणा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, फायर एक्सटिंगिशर, सीसीटीवी आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। डीसी ने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा चाक चौबंद रहे और सीसीटीवी कैमरे निरंतर एक्टिव मोड में रहें। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदंडों की पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में पहुंचकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की भी गहनता से जांच की।इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार चुनाव अजय यादव, चुनाव कानूनगो संदीप, राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों में भाजपा से प्रतिनिधि सतपाल धूपिया व आम आदमी पार्टी के मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें